गुना: स्कूल वाहनों की चेकिंग में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी

Jun 28, 2024 - 19:57
Jun 28, 2024 - 19:57
 0  594
गुना: स्कूल वाहनों की चेकिंग में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में आज शुक्रवार को गुना स्थित केन्द्रीय विद्यालय एवं वन्दना स्कूल परिसर के बाहर थाना प्रभारी (यातायात) अजय प्रताप सिंह द्वारा ट्रैफ़िक स्टाफ़ के साथ स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान तक़रीबन 25-30 ऑटो रिक्शा और 12-15 स्कूल वैन का परीक्षण किया गया।

अधिकांश ऑटो रिक्शा ऐसे मिले जिनमें छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए अंदर सीट के दोनों तरफ़ सुरक्षा जाली नहीं लगायी गई है कुछ ऑटो रिक्शा में बच्चे क्षमता से अधिक मिले। स्कूल वैन में अग्निशमन यंत्र और फ़र्स्ट एड बॉक्स सही हालत में नहीं पाए गए।

समस्त बिंदुओं पर वाहन वाहनों के ड्राइवरों को समझाइश दी गई है कि उपरोक्तानुसार समस्त कमियां आज ही पूरी की जाएगी। कल पुन: वाहन चेकिंग में यदि स्कूल वाहन में बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई लापरवाही मिली तो उक्त वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध सख़्ती के साथ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0