गुना में अतिक्रमण की ऐतिहासिक प्याऊ ढही, व्यापारियों ने जताई खुशी

Oct 29, 2025 - 16:21
Oct 29, 2025 - 16:32
 0  162
गुना में अतिक्रमण की ऐतिहासिक प्याऊ ढही, व्यापारियों ने जताई खुशी

गुना (आरएनआई) अतिक्रमण की प्याऊ का ऐतिहासिक हुआ ढांचा हटाया। समाजसेवा के नाम पर सिटी कोतवाली के कोने पर अतिक्रमण में इसे वर्षों पहले बनाया गया था। इसने सालों से पानी देना बंद कर दिया था। लेकिन इसकी आड़ ने कई लोगों को अतिक्रमण की प्रेरणा दी। सालों से यहां स्थाई रूप से ठेले पर दुकान लगाकर कोतवाली गली और सदर बाजार दोनों और जाम लगाया जाता था। 

भला हो सरकारी अमले का कि आज इसे हटा दिया गया। पूरा मलबा भी हाथोंहाथ हटा देते तो और सुंदर लगता। व्यापारियों ने भी इसे ढांचे को हटाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0