गुना में SIR कार्य की समीक्षा: कलेक्टर ने चार दिनों में 100% लक्ष्य का दिया निर्देश
गुना (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में SIR कार्य प्रगति, नगर निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2025 तथा राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा हेतु स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में SIR कार्य तेजी से प्रगति पर है। फार्म वितरण एवं भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में फॉर्म उपलब्ध होने में विलंब के बावजूद गुना जिला प्रदेश के शीर्ष 15 जिलों में शामिल है। वर्तमान में जिले में 53% कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य को आने वाले चार दिनों में 100% लक्ष्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया यदि कोई मतदाता दो स्थानों पर दर्ज है और वह किसी अन्य स्थान पर निवास कर रहा है, तो उसकी प्रविष्टियों को समेकित कर एक ही स्थान पर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा कर कार्य प्रगति का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया जिले के 10 बीएलओ पहले ही 100% लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं, जबकि शेष BLO को भी आगामी चार दिनों में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 की स्थिति में तैयार फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का 21 नवंबर 2025 को नगर पालिका एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया। प्रकाशन उपरांत सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नगरपालिकाओं की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रदाय किया गया। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR के वार्डवार आंकड़ों तथा निर्वाचन संबंधी अद्यतन जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची के सत्यापन, सुधार और निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।
आज आयोजित बैठक में संयुक्त कलेक्टर डॉ.संजीव खेमरिया, इलेक्शन सुपरवाइजर विजय माथुर सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



