गुना: DPR स्कूल में 2 साल 11 माह के मासूम के साथ मारपीट, हाथ बांधकर दी गई सजा; पिता ने की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
शिकायत करने पर दी पिता को महिला आयोग में शिकायत करने की धमकी ,स्कूल खुलने के बाद बच्चों को स्कूल से निकलने की तैयारी ,बच्चों के पिता ने कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में दोषी स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई करने की, की मांग।
गुना (आरएनआई) गुना जिले के में 2 साल11 महीने के बच्चे के साथ दोनों हाथ बांधकर हिंसात्मक रूप से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है । कहा जाता है की शिक्षक मां-बाप से बढ़कर होते हैं ,और मां बाप से ज्यादा ध्यान बच्चों का रखते हैं ।परंतु रुठियाई स्थित डी .पी.आर . स्कूल में स्कूल स्टाफ की क्रूरता पूर्ण हरकत सामने आई जहां बच्चे को स्कूल के स्टाफ द्वारा ना कि सिर्फ मरा पीटा गया बल्कि नन्हे मासूम बच्चों के हाथ भी रस्सी से बांधे गए जब बच्चा घर पहुंचा उसकी मां ने बच्चों के हाथ देख तो उसके हाथों की चमड़ी लाल पड़ रही थी जिससे स्पष्ट रूप से महसूस हो रहा था की मासूम बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधक स्टाफ द्वारा क्रूरता की गई है ओर हाथ बांधकर मासूम बच्चे को सजा दी गई है ।इस मामले में वेदान्स सोनी के पिता ने तत्काल बच्चों के फोटो खींचकर फोटो के साथ इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन से की और कहा गया कि बच्चे को किस बात की सजा दी गई है और बच्चे हाथ किसने बांधे हैं ।
स्कूल के जिस शिक्षक ने हिंसात्मक घटना को अंजाम दिया है उसकी जांच की जाए और उसे पर कार्रवाई की जाए जिस पर स्कूल प्रबंधक द्वारा अगले दिन स्टाफ से पूछ कर जांच करने का आश्वासन दिया गया । स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिमा सिंह चौधरी ने बच्चे का हाथ देखकर कठोर कार्रवाई करने की बात की इस मामले में बच्चे के पिता विजय सोनी ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जांच करवाने के बाद आपको बता देंगे और हमारे द्वारा खुद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आपको एक-दो दिन बाद बुलाते हैं ।लेकिन इतने बड़े मामले को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया और ना ही आज दिनांक तक स्कूल स्टाफ पर कोई कार्रवाई की गई जब स्कूल की छुट्टी के समय फिर मैडम से बात की तो उनके द्वारा एक कैमरे का छोटा वीडियो दिखाकर मुझसे कहा कि कल से स्कूल की छुट्टी लग रही है आप इस बात को यहीं खत्म कर दें आप चिंता ना करें हम आगे से आपको किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देंगे इसके बाद मुझे जानकारी लगी की स्कूल प्रिंसिपल द्वारा मेरे बेटे के साथ की गई हिंसात्मक घटना को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है और अपने स्टाफ को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में जब मेरे द्वारा स्कूल प्रिंसिपल से कहा गया कि यदि आपके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होगी तो हम कलेक्टर से शिकायत करेंगे जिस पर मेरे परिचित के माध्यम से मुझे सूचना पहुंचाई गई कि यदि इस घटना को ज्यादा उछल गया तो और शिकायत की गई तो धमकी भरे लेहजे में कहा गया। कि आपके खिलाफ महिला आयोग एवं मानव अधिकार आयोग में शिकायत की जाएगी इसके बाद फिर मेने कोई कोशिश नहीं की और अपने घर वापस आ गया लेकिन गर्मी की छुट्टियां जैसे ही खत्म हुई इसके बाद 17 जून को मैं अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आया इसके कुछ देर बाद स्कूल प्रबंधन से यह खबर प्राप्त हुई थी हम आपके बच्चों को स्कूल में पढ़ना नहीं चाहते इसलिए हम आपके बच्चे को स्कूल से निकल रहे हैं जिस पर हमने बच्चों को स्कूल से बाहर निकलने का कारण जानना चाहा तो कहा गया कि आपके बच्चे के साथ जो घटना हुई थी उसे घटना को आपके द्वारा हमारे स्टाफ से कुछ ज्यादा ही पूछताछ ओर जांच पड़ताल करने की कोशिश की गई इस कारण से आपके बच्चों को निकाला जा रहा है। फिलहाल इस मामले में बच्चों के पिता विजय सोनी ने मंगलवार जन सुनवाई कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ द्वारा की गई हिंसात्मक घटना पर स्कूल प्रबंधन पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है ।अव देखना यह होगा कि क्या शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे स्कूल संचालक जो की मासूम बच्चे के साथ इतनी जघन्य घटना जो की 2 साल 11 माह के मासूम बच्चे के साथ मारपीट करते हुए रस्सी से हाथ बांधने बाले स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा या फिर लीपा पोती करके स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0



