खनन माफियाओं पर गुना पुलिस का शिकंजा, अवैध मुरम उत्खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

Jun 8, 2025 - 15:27
Jun 8, 2025 - 15:29
 0  837
खनन माफियाओं पर गुना पुलिस का शिकंजा, अवैध मुरम उत्खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

गुना (आरएनआई) जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को थाना सिरसी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम तिलवाड़ा के पास तालाब क्षेत्र में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मोतीलाल पंथी के साथ थाना सिरसी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध उत्खनन में लिप्त मशीनों को जब्त कर लिया।

पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम तिलवाड़ा स्थित तालाब क्षेत्र से कोपरा (मुरम) भरे हुए एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया। इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक सुनील धाकड़ एवं जेसीबी चालक लक्ष्मीचंद ब्राह्मण, दोनों निवासी ग्राम मारकी महू, के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0