कोर्ट का सख्त रुख: बाबा साहेब पर टिप्पणी करने वकील के वीडियो हटाने के आदेश, कहा— असंवैधानिक बयानबाज़ी पर नहीं होगी रियायत
भोपाल (आरएनआई)। मध्यप्रदेश के उस वकील को तो आप जानते ही होंगे, जिसने हाल ही में सोशल मीडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाज में आक्रोश फैला दिया था। अब अदालत ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आदेश पारित किया है।
कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उक्त व्यक्ति के सभी आपत्तिजनक वीडियो और वक्तव्य तत्काल प्रभाव से हटाए जाएँ, और अगले आदेश तक उससे संबंधित कोई भी समाचार या सामग्री प्रसारित न की जाए। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, अदालत में पेशी के दौरान उक्त व्यक्ति भावनात्मक रूप से टूट गया और माफी मांगने की कोशिश की। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संविधान और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध जाने वालों को किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
यह फैसला इस बात का उदाहरण है कि कानून देर से भले काम करे, पर कभी अंधेर नहीं करता। समाज के लिए यह भी एक सशक्त संदेश है कि असंवैधानिक, सांप्रदायिक और अमानवीय विचारों का समर्थन करने से पहले सोचें—क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ ही सार्थक होती है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



