कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं मतगणना प्रभारी द्वारा शांतिपूर्णं मतगणना संपन्न होने पर आभार व्‍यक्‍त कर दिया सभी को धन्‍यवाद

Jun 4, 2024 - 18:21
Jun 4, 2024 - 18:22
 0  2.1k
कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं मतगणना प्रभारी द्वारा शांतिपूर्णं मतगणना संपन्न होने पर आभार व्‍यक्‍त कर दिया सभी को धन्‍यवाद

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा एवं मतगणना प्रभारी प्रथम कौशिक द्वारा जिले में शांतिपूर्णं एवं  सुव्‍यवस्थित ढंग से मतगणना संपन्‍न होने पर मतगणना ड्यूटी में संलग्‍न सभी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनैतिक दलों के अभ्‍यर्थी एवं अभिकर्ताओं, आम नागरिकों, सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है।

कलेक्‍टर डॉ. सिंह ने लोकसभा निर्वाचन की मतगणना में संबंद्ध सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इसी प्रकार विद्युत व्‍यवस्‍था, भोजन व्‍यवस्‍था, साफ-सफाई, जल प्रदाय, आईटी सैल की तकनीकी टीम, पीडब्‍लयूडी की टीम सहित सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने में तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भूमिका के प्रति धन्‍यवाद देते हुए आभार व्‍यक्‍त किया। 

उन्‍होंने प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्‍यवाद दिया एवं सराहना करते हुए कहा कि आम जनता तक सूचनाएं भेजने में उनकी अहम भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0