उत्तर प्रदेश में बिजली रानी बेहया, आवारा और बदचलन हो गई है!

Jun 18, 2025 - 10:00
 0  567
उत्तर प्रदेश में बिजली रानी बेहया, आवारा और बदचलन हो गई है!

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश की जनता इन दिनों बिजली रानी के तेवरों से बेहद परेशान है। कभी आती है, कभी चली जाती है, और जब आती है तो बिना बताये गायब हो जाती है — मानो बिजली अब कोई शरीफ़ महिला नहीं, बल्कि बेहया, आवारा और बदचलन हो चुकी हो!

गांव से लेकर शहर तक, हर जगह यही हाल है। किसान कह रहे हैं कि “बिजली का भरोसा नहीं रहा, जैसे कोई निकम्मी बहू हो जो काम के वक़्त ग़ायब हो जाए।” छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई छोड़कर अब इनवर्टर और जेनरेटर के भरोसे हैं।

लोगों का कहना है कि पहले बिजली आती थी तो त्योहार जैसा माहौल होता था, अब तो लगता है जैसे कोई सास अपनी बहू से नाराज़ होकर उसे बार-बार मायके भेज रही हो।

जनता ने कहा: "बिजली अब 'सरकारी महबूबा' बन गई है – कभी भी आ जाती है, कभी भी चली जाती है। ना समय तय, ना नियम कायदे।"

राज्य सरकार की ओर से बयान आया है कि "लाइन ट्रिपिंग, मेंटेनेंस और लोड शेडिंग की वजह से दिक्कतें हैं," मगर जनता पूछ रही है — "तो फिर बिजली विभाग को बदचलन बिजली का टीका क्यों नहीं करवा दिया जाए?"

उत्तर प्रदेश की बिजली रानी अब भरोसे के काबिल नहीं रही। जनता ने उसे "बिजली रानी – बेहया, आवारा, बदचलन" की उपाधि दे दी है। अब देखना यह है कि सरकार इसे सुधारती है या जनता अगली बार वोट की बिजली से सरकार को झटका देती है!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.