आपदा में सेवा का संबल बना जनसहयोग, कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा ‘यही है मानवता की सच्ची तस्वीर’
गुना में राहत सामग्री वितरण, प्रशासन और समाज एक साथ।
गुना (आरएनआई) विपदा की घड़ी में अब समाज के विभिन्न वर्गों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के आह्वान पर सामाजिक संगठनों और संवेदनशील नागरिकों ने भोजन सामग्री, पानी की बोतलें और ज़रूरी सामान कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचाया। जनसहयोग से जुटाई गई इन वस्तुओं का आज निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा – "आपदा के समय समाज की यह संवेदनशीलता और सेवा-भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे समय में जो साथ खड़े होते हैं, वही असली नायक होते हैं।" इस अवसर पर कलेक्टर को एक सामाजिक संगठन द्वारा 15,000 रुपये की सहायता राशि का चेक भी भेंट किया गया।
आज विभिन्न सामाजिक संगठनों से लगभग 5000 से अधिक खाद्य सामग्री के पैकेट प्राप्त हुए, जिन्हें विभिन्न बारिश प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को वितरित किया जायेगा। इन पैकेट्स में सूखा राशन, तैयार भोजन, पानी की बोतलें और आवश्यक दवाइयां शामिल हैं।
राहत वितरण के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम श्रीमति शिवानी पाण्डे तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



