अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व हॉस्पिटल पर नोडल अधिकारी का पड़ा छापा, फौजी हॉस्पिटल व एक क्लीनिक को किया सीज

Oct 9, 2025 - 20:03
Oct 9, 2025 - 20:03
 0  432

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) सरकारी स्वास्थ्य सेवायें बेहतर न होने के कारण गरीब आमजन आदमी प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक, झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को विवश है। जिसके चलते आए दिन अनहोनी घटना व लोगों की जान पर भारी पड़ती है। जब कोई अनहोनी घटना घटती है तब प्रशासन जागता है। कछौना कस्बे में स्वास्थ्य सेवा को लेकर मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से क्लीनिक, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी व झोलाछाप डॉक्टर गांव-गांव भ्रमण कर धड़ल्ले से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, जिसके कारण आये दिन घटनाएं घटती हैं।

कछौना कस्बे में पलिया-लखनऊ मार्ग पर अवैध रूप से मानकों को ताक पर रखकर फौजी हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। जिसमें कछौना कोतवाली के अंतर्गत ग्रामसभा मुसलमानाबाद निवासी संजय कुमार बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने फौजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने से मरीज संजय कुमार की अस्पताल में ही असमय मौत हो गई। संचालक ने गलत तरीके से मरीज को लखनऊ में भर्ती कराये जाने के नाम पर गांव में छोड़ आया। मृत अवस्था में मरीज को गांव में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित के परिजनों ने स्थानीय स्तर पर शिकायत की परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिस पर मृतक की पत्नी मानशी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा डाला। मौके पर संचालक हॉस्पिटल के अभिलेख नहीं दिखा पाये। हॉस्पिटल में कई मरीज भर्ती मिले व दवाएं भी मौजूद मिलीं। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम 4 छोटे बच्चे हैं, उनके ऊपर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया। 

संचालक ए.के.पासवान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गैसिंगपुर में अवैध तरीके से संचालित एक क्लीनिक को सीज कर दिया गया। ताबड़-तोड़ कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टर, क्लीनिक, हॉस्पिटल संचालक ताला बंद करके भाग गये। इस कार्यवाही से अवैध संचालक, नर्सिंग होम, क्लीनिक, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।

नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, अस्पतालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)