अब “जनाज़े” पर सियासत, दिग्विजय सिंह ने की इमोशनल पोस्ट

Apr 27, 2024 - 14:43
Apr 27, 2024 - 14:44
 0  2.3k
अब “जनाज़े” पर सियासत, दिग्विजय सिंह ने की इमोशनल पोस्ट

राजगढ़ (आरएनआई) सियासत भी अजीब है, यहाँ नेताओं के बयानयुद्ध के बीच कुछ ऐसी बातें निकलकर आ जाती हैं जो सियासी मुद्दा बन जाती हैं, अब कल राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आये गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं  कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कह दिया कि “आशिक का जनाज़ा है जरा धूम से निकले”, गृह मंत्री के इस बयान के बाद दिग्विजय ने इमोशनल पोस्ट कर इसका जवाब दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे, उन्होंने गुना लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में पार्टी के वर्तमान सांसद एवं प्रत्याशी रोडमल नागर के लिए वोट अपील की, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उनकी शान जितनी बड़ी लीड से हराना, पिछले चुनाव से बड़ी लीड से रोडमल जी को जिताना, दिग्विजय बड़े आदमी है “आशिक का जनाज़ा है जरा धूम से निकले”।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0