MCD कर्मियों को केजरीवाल की बधाई: बोले- दिवाली के मौके पर वक्त से पहले सैलरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल पहली बार ऐसा हो रहा कि जब एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले मिली।

Oct 30, 2024 - 12:20
 0  540
MCD कर्मियों को केजरीवाल की बधाई: बोले- दिवाली के मौके पर वक्त से पहले सैलरी

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी कर्मियों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि 18 साल पहली बार ऐसा हो रहा कि जब एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले मिली।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली नगर निगम के सभी सफ़ाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनकी तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले ही मिल रही है। पहले 7-8 महीने तक उनकी तनख़्वाह रूकी रहती थी लेकिन अब वक्त से पहले मिलती है।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि इस बार दिवाली के अवसर पर एमसीडी ने महीना खत्म होने से पहले ही सभी सफाई कर्मियों को उनकी तनख्वाह और साथ में दिवाली बोनस भी भेज दिया है ताकि सभी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मना सकें। मैं सभी सफ़ाईकर्मियों और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।

दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों के लिए 60.51 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा भी की। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.