दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक की मौत

Jul 12, 2026 - 12:42
 0  54
दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक की मौत

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जसोला विहार में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर ठेकेदार शम्शुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मकान मालिक खुर्शीद से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत अभियान के दौरान मलबे से तीन मजदूरों को निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां 24 वर्षीय विजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल नन्नू शर्मा और चंदरपाल का इलाज जारी है, जबकि एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान मालिक पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण कराना चाहता था। ठेकेदार की देखरेख में तोड़फोड़ का काम चल रहा था और मकान का अधिकांश हिस्सा गिराया जा चुका था। इसी दौरान पीछे की जर्जर दीवार अचानक ढह गई और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने घायल मजदूर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.