बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, विशाखापत्तनम में महसूस हुए हल्के झटके

Sunday, July 12, 2026 - 12:34
0
बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, विशाखापत्तनम में महसूस हुए हल्के झटके

आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में रविवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके हल्के झटके विशाखापत्तनम के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:05 बजे आया। इसका केंद्र काकीनाडा तट से करीब 225 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। विशेषज्ञों ने बताया कि समुद्र के भीतर आए इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

भूकंप के झटके महसूस होने पर कुछ लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के और कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए, जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप से किसी व्यक्ति के घायल होने, संपत्ति के नुकसान या अन्य किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और संबंधित एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User