एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को 11 पन्नों की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी, जिसकी अनुपालन रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर फांसी लगाने में इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि हुई है। प्रयोगशाला और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर मेडिकल बोर्ड ने इसे महत्वपूर्ण फॉरेंसिक साक्ष्य माना है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू मृतका के गले पर पाए गए चोट के निशानों के अनुरूप हैं। अब CBI इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच करेगी।
त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने दूसरा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच की थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



