BJP नेता और मंत्री रहे राघवजी ने नहीं किया था कुकर्म, कुर्सी गंवाई, गिरफ्तारी हुई,  सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत को लेकर पूर्व वित्त मंत्री

Oct 28, 2024 - 21:09
Oct 28, 2024 - 21:10
 0  1k
BJP नेता और मंत्री रहे राघवजी ने नहीं किया था कुकर्म, कुर्सी गंवाई, गिरफ्तारी हुई,  सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत को लेकर पूर्व वित्त मंत्री

मध्य प्रदेश (आरएनआई) राघवजी ने कहा- आखिरकार सत्य की विजय हुई। मेरे राजनैतिक विरोधियों ने षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाने की कोशिश की थी        भाजपा के बड़े नेता और मध्य प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहे राघवजी को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने राघवजी को उनके नौकर के साथ कुकर्म करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। मामले में 11 साल बाद फैसला आया है। इससे पहले मप्र हाईकोर्ट ने भी राघवजी को निर्दोष बताते हुए एफआईआर खारिज करने के आदेश दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय हुई। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद विदिशा शहर के कई समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों ने राघवजी के निवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0