नवभारत अख़बार प्रबंधन पर लाखों के पीएफ घोटाले का आरोप, 60 से अधिक पूर्व कर्मचारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Aug 10, 2025 - 21:00
 0  270
नवभारत अख़बार प्रबंधन पर लाखों के पीएफ घोटाले का आरोप, 60 से अधिक पूर्व कर्मचारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फोटो : भड़ास मीडिया

नागपुर (आरएनआई) हिंदी दैनिक नवभारत का प्रबंधन एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार आरोप है लाखों रुपये के पीएफ घोटाले का। करीब 60 से अधिक पूर्व कर्मचारियों ने नवभारत प्रबंधन के खिलाफ सहायक पीएफ आयुक्त पियूष मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूर्व कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने पीएफ कटौती में हेराफेरी की, आयोग के अनुसार वेतन का भुगतान नहीं किया, स्थायी कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें कांट्रैक्ट पर काम करने को मजबूर किया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परिसंपत्तियां रोक लीं।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पीएफ घोटाले की शिकायत करीब एक साल पहले की थी, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि पुणे स्थित कार्यालय में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सहायक पीएफ आयुक्त मिश्रा ने मामले को गंभीर बताते हुए सितंबर के प्रथम सप्ताह में सुनवाई का आश्वासन दिया।

नियमों के अनुसार समाचारपत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ की कटौती उनके कुल वेतन पर होनी चाहिए, लेकिन आरोप है कि नवभारत प्रबंधन ने पीएफ कार्यालय के अधिकारियों से मिलीभगत कर ‘सीलिंग वेतन’ के आधार पर कटौती की, जिससे प्रत्येक कर्मचारी को लाखों का नुकसान हुआ।

अब सभी की निगाहें सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.