जातीय हिंसा से प्रभावित पर्यटन: मणिपुर में घट गई सैलानियों की संख्या, इस साल सिर्फ 17 हजार पर्यटक पहुंचे

Nov 4, 2025 - 15:51
 0  108
जातीय हिंसा से प्रभावित पर्यटन: मणिपुर में घट गई सैलानियों की संख्या, इस साल सिर्फ 17 हजार पर्यटक पहुंचे

इंफाल (आरएनआई)। मणिपुर में बीते दो वर्षों से जारी जातीय हिंसा का असर अब राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिर्फ 17 हजार पर्यटक मणिपुर पहुंचे हैं, जबकि 2019-20 में यह संख्या 1.79 लाख थी।

राज्य में जारी अशांति के साथ-साथ हवाई किराए में बढ़ोतरी भी पर्यटकों की कमी का एक अहम कारण मानी जा रही है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार सोमवार को इंफाल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों ने मंत्री के सामने महंगे हवाई किराए और पर्यटन में गिरावट का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

अधिकारियों ने बताया कि 2019-20 में मणिपुर में 1,79,000 पर्यटक आए थे, जिनमें 1,67,000 घरेलू और 12,000 विदेशी सैलानी शामिल थे। वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 17,000 (15,700 घरेलू और 1,300 विदेशी) रह गया है।

राज्य के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ उठाएं ताकि हवाई किराए में कमी लाई जा सके और राज्य के पर्यटन को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

बैठक में केंद्रीय मंत्री को गृह मंत्रालय द्वारा जारी राहत और पुनर्वास फंड की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में शांति बहाली और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDP) के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

बंदी संजय कुमार ने राज्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्रीय योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल हो सके और पर्यटन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियाँ फिर से सक्रिय हो सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.