गुना जिले में पदस्थ सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में किया गया परिवर्तन

Jun 28, 2024 - 23:54
Jun 28, 2024 - 23:55
 0  459
गुना जिले में पदस्थ सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में किया गया परिवर्तन

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्व के समस्त आदेश निरस्त करते हुए जिले में पदस्थ सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को अनुविभाग/ विकासखण्ड कार्यालयों से परिवर्तित किया गया है

जारी आदेश अनुसार श्री तुलेश्वर कुर्रे प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी को गुना ग्रामीण संपूर्ण क्षेत्र एवं गुना नगर के वार्ड 01 से 11 तक, श्रीमती इंदु शर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग राघौगढ़ संपूर्ण क्षेत्र, श्री आशीष चतुर्वेदी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग चांचौड़ा संपूर्ण क्षेत्र, श्री शिवराम सिंह कुशवाह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को विकासखण्‍ड़ बमोरी एवं गुना नगर के वार्ड 12 से 23 तक एवं श्रीमती वर्षा बडो़निया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग आरोन एवं गुना नगर के वार्ड 24 से 37 के लिए कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0