कलेक्‍टर-एसपी द्वारा चांचौड़ा क्षेत्र के मृगवास कस्‍बा में पहुंचकर कानून व्‍यवस्‍था का लिया जायजा

Nov 14, 2024 - 21:49
Nov 14, 2024 - 21:49
 0  1.3k
कलेक्‍टर-एसपी द्वारा चांचौड़ा क्षेत्र के मृगवास कस्‍बा में पहुंचकर कानून व्‍यवस्‍था का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्‍हा द्वारा आज चांचौड़ा क्षेत्र के ग्राम मृगवास पहुंचकर कानून व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने शिव मंदिर एवं बालाजी मंदिर का मुआयना किया और उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं पुजारी से चर्चा कर समझाइश दी गई तथा असामाजिक एवं शरारती तत्‍वों द्वारा की गयी घटना के बारे में जानकारी प्राप्‍त की और आश्‍वास्‍त किया कि घटना की जांच के बाद तथ्‍य सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उपस्थित पुजारी को बताया कि मंदिर समिति के माध्‍यम से सुरक्षा के लिए सीसीटीव्‍ही कैमरे लगवाये जाएं एवं संदिग्ध तथा नशा करने वाले व्‍यक्तियों की निगरानी के लिए पुलिस का सहयोग करें।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमति प्रियंका पैंची, पूर्व विधायक श्रीमति ममता मीणा, स्‍थानीय सरपंच सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय, तहसीलदार कुंभराज श्रीमति अमिता तोमर उपस्थित रहे।


Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0