अतिवृष्टि के वाद स्वच्छता की कवायत, शहर की स्वच्छता के लिए नपा अमले की बैठक
गुना (आरएनआई) आज नगर पालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष श्रीमति सविता गुप्ता,डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री,परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण संजय श्रीवास्तव द्वारा अतिवृष्टि व बाढ़ के उपरांत शहर में हुई गंदगी के संबंध में नगर पालिका के समस्त तकनीकी अधिकारी , स्वास्थ्य शाखा के प्रभारी, वार्ड के मेट/दरोगा के साथ बैठक कर शहर से अतिशीघ्र कचरे के निस्तारण व सफाई कराने के निर्देश दिए,जिससे शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में से बाढ़ से हुई गंदगी को शीघ्र हटाया जाये। बैठक में स्वच्छता अमले को निर्देश दिये गये हैं कि तत्काल सफाई करायें जिससे किसी प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका से निपटा जा सके। शहर के सभी वार्डों में परियोजना अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी,वार्डों में भ्रमण कर सफाई कार्य की निगरानी करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

