हिमाचल में पांच जिलों में रेड अलर्ट, चंबा में भूस्खलन से दंपती की मौत, कई उपमंडलों में स्कूल बंद

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और पति-पत्नी लापता हैं।

Jul 21, 2025 - 10:13
 0  216
हिमाचल में पांच जिलों में रेड अलर्ट, चंबा में भूस्खलन से दंपती की मौत, कई उपमंडलों में स्कूल बंद

शिमला/चंबा/मंडी/कुल्लू (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  चंबा की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर माैजूद पति-पत्नी की इसकी चपेट में आने से माैत हो गई। मृतक की पहचान पल्लवी पत्नी सन्नी और सन्नी के रूप में हुई है। महिला पति के साथ मायके आई थी और इसी दाैरान यह घटना हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी सूचित किया।

हिमाचल में पांच जिलों में रेड अलर्ट, चंबा में भूस्खलन से दंपती की मौत, कई उपमंडलों में स्कूल बंद

चंबा जिले में भारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं, मक्की की फसल पानी के तेज बहाव में बह गई। चंबा- तीसा मुख्यमार्ग नकरोड व पंगोला में भूस्खलन हुआ है। नकरोड़-थली सड़क पर भी काफी क्षति होने की सूचना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से अगले तीन घंटों तक शिमला, सिरमाैर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। 

भारी बारिश के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। रविवार रात 10:00 बजे  से  ही 4 मील, 9 मील, बांध के नजदीक, मून होटल और फ्लाईओवर के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग बंद पड़ा है। बारिश के चलते पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे एनएचएआई की मशीनों को मार्ग से मलबा हटाने में कठिनाई हो रही है। लगातार बारिश के बीच मार्ग को खोलना जोखिम भरा बना हुआ है। पंडोह थाना प्रभारी एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि एनएचएआई की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जैसे ही बारिश में थोड़ी राहत मिलेगी, तुरंत मार्ग से मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है।

कुल्लू। जिला कुल्लू में रात भर भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह भारी भूस्खलन होने से एनएच 305 सहित कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं । जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यास नदी के साथ-साथ तीर्थन, पिन पार्वती, जीभी खड्ड के साथ जिला के तमाम नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं।  जिला प्रशासन ने सभी लोगों को अलर्ट रहने और दिन नालों के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.