शिमला-कालका रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा टला, भूस्खलन की चपेट में आई शिवालिक एक्सप्रेस
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर शनिवार को भूस्खलन के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया। कथलीघाट और कानों स्टेशन के बीच अचानक पहाड़ी से भारी मलबा रेल ट्रैक पर आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन मलबे की चपेट में आ गया, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों की जान बच गई।
चालक ने तुरंत ट्रेन रोककर उसे सुरक्षित वापस कथलीघाट स्टेशन तक पहुंचाया। उस समय ट्रेन में 107 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तत्काल बसों की व्यवस्था कर सभी को सुरक्षित कालका स्टेशन पहुंचाया। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए कालका-हावड़ा मेल को एक घंटे की देरी से रवाना किया गया, ताकि सभी यात्री अपनी कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)