‘’स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’’ अंतर्गत नप आरोन द्वारा महात्मा गांधी पार्क की करायी गयी विशेष साफ- सफाई

Oct 2, 2024 - 19:58
Oct 2, 2024 - 19:58
 0  189
‘’स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’’ अंतर्गत नप आरोन द्वारा महात्मा गांधी पार्क की करायी गयी विशेष साफ- सफाई

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में ‘’स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’’ अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्‍टूबर 2024 तक स्‍वच्‍छता संबंधी विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज नगर परिषद आरोन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर के अंबेडकर पार्क, तहसील प्रांगण एवं महात्मा गांधी पार्क की विशेष सफाई कराई गई। उक्त गतिविधि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोनी के नेतृत्व में पूर्ण की गई। उक्त गतिविधि में सीएमओ दिनेश कुमार सोनी, सफाई दरोगा शिवराम बैरागी, स्वच्छता प्रभारी शिवम शर्मा, सफाई मेट एवं नगर परिषद सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0