सोनिया गांधी ने शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेशभर से जुटे लोग

Oct 13, 2025 - 14:13
 0  108
सोनिया गांधी ने शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेशभर से जुटे लोग

शिमला (आरएनआई): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, रजनी पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे सोनिया गांधी ने रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से हजारों लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों और नाटी के साथ शामिल हुए। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि वीरभद्र सिंह देश और हिमाचल प्रदेश के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक थे और उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए यह प्रतिमा स्थापित की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने और उनके जीवन परिचय को दर्शाती प्रदर्शनी के अवलोकन से हुई। वीआईपी मूवमेंट के तहत राज्य गुप्तचर और सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी रिज मैदान और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री, नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रहे। उन्होंने केंद्र में इस्पात, उद्योग, पर्यटन और लघु उद्योग मंत्रालय में भी योगदान दिया। आधुनिक हिमाचल के निर्माता माने जाने वाले वीरभद्र सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 8 जुलाई 2021 को अंतिम सांस ली थी।

इस कार्यक्रम में 10,000 लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि रिज मैदान पर 7,000 कुर्सियां लगाई गई थीं। नगर निगम और स्थानीय प्रतिनिधियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की व्यवस्था सुनिश्चित की। समारोह के माध्यम से कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश भी दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.