शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड का खुलासा: संपत्ति विवाद में भाई समेत चार गिरफ्तार, विदेश से लौटते ही दबोचा गया आरोपी

Tuesday, June 30, 2026 - 12:00
0
शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड का खुलासा: संपत्ति विवाद में भाई समेत चार गिरफ्तार, विदेश से लौटते ही दबोचा गया आरोपी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल के पास 13 जून को हुई मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिला पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश संपत्ति विवाद को लेकर रची गई थी। मामले में मृतका के भाई हिमांशु (हिमांक) मित्तल, उसके कारोबारी साझेदार गोविंद और वारदात को अंजाम देने वाले दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात के करीब 39 घंटे के भीतर हरियाणा के रोहतक से दोनों कथित शूटर आशीष अहलावत और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई दोनों पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का अपने भाई हिमांशु मित्तल और कारोबारी साझेदार गोविंद के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि गोविंद ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार किराये पर लेकर शूटरों को उपलब्ध कराई थी और आरोपी दीपक के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद गोविंद विदेश चला गया था। भारत लौटने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद रखा और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 जून को उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। अदालत से उसका चार दिन का पुलिस रिमांड भी प्राप्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User