हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: चंबा में खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। चुराह उपमंडल के नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बैरासियूल नदी में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए तथा कार सवारों के शव आसपास बिखरे मिले।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी चार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों की पहचान शुकरदीन (52), सलमान (25), ताशी उर्फ बिट्टू (41) और संजू (22) के रूप में हुई है। सभी मृतक चंबा जिले के चुराह तहसील के करमुंड गांव के निवासी थे।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



