सिवनी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

May 22, 2024 - 21:34
May 22, 2024 - 21:34
 0  837
सिवनी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिवनी (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मवेशियों से भरे हुए ट्रक को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

मुखबिर से मिली सूचना
सिवनी जिले के कुरई थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आज यानी बुधवार की शाम साढ़े पाँच बजे कुछ लोगों के द्वारा एक ट्रक के जरिए मवेशियों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने मिली सूचना के मुताबिक एक टीम गठित कर कुरई थाना इलाके के गांव मेटेवानी के पास नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर एमपी 09 एचजी 0325 ट्रक को रोका। इस दौरान जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 42 मवेशियों को क्रूरतम तरीके से रखा गया था। तत्काल पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

हैदराबाद ले जा रहे थे तस्कर
पकड़े तीनों आरोपियों में मोहम्मद सारीक निवासी भोपाल, हरेश चौधरी निवासी कोटा राजस्थान और संतोष लोधी निवासी राजगढ़ शामिल रहे। वहीं, पुलिस द्वारा जब इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रक को दमोह जिले से हैदराबाद कसाई मंडी ले जाया जा रहा था। फिलहाल, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त हैं और ट्रक को जब्त करते हुए सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया गया है।

मवेशियों की तस्करी कर रहे इन आरोपियों को पकड़ने में इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह झारिया, एसएसपी अजय कुमार जायसवाल, एसएसपी शिवेंद्र वासुले सहित तमाम पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0