सिंधिया के दौरे पर गायें गायब, जनता पूछे—गोशाला कब आएगी?
गुना (आरएनआई) गुना में कल सिंधिया जी आए, तो आवारा गायों को हटाने के लिए 16 मजदूरों को 200- 200 रुपये में चौराहा से पकड़ के लाया गया। नेता आते हैं तो उन्हें साफ़ सड़कें चाहिए, न कुत्ते दिखने चाहिए, न गाय… लेकिन जब चुनाव आता है तो यही नेता गौ माता की शरण में वोट माँगने निकल पड़ते हैं।
असलियत यह है कि सालों से इनकी सरकार ने न तो गोशालाओं की व्यवस्था की, न चारा-पानी का इंतज़ाम। गौ माता को सड़कों पर बेसहारा छोड़कर राजनीति करने वालों की पोल अब जनता समझ चुकी है। दिखावे की सफाई नहीं, असली समाधान चाहिए – गौ माता को सम्मान चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



