सिंधिया के आदेश के बावजूद नहीं टूटा विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स, प्रशासन की ढिलाई से बढ़ा खतरा

Aug 23, 2025 - 14:12
Aug 23, 2025 - 14:12
 0  2.4k

गुना (आरएनआई)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई एक माह पूर्व की बैठक में क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले में जनहानि और राजस्व हानि पहुंचाने वाले जीर्ण-शीर्ण भवन, कॉम्प्लेक्स, दुकानों और मार्केट को तत्काल हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। सिंधिया ने इस कार्यवाही के लिए कलेक्टर, नगर पालिका सीएमओ और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी।

हालांकि, इन निर्देशों पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि खतरनाक घोषित किया गया विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स आज भी जस का तस खड़ा है, जबकि इसे तत्काल गिराए जाने की जरूरत बताई गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार माननीय सिंधिया के स्पष्ट निर्देशों पर अमल करने से कौन-सा दबाव या प्रभाव हावी हो गया, जिसके चलते कार्रवाई टलती जा रही है।

लोगों का कहना है कि अब जिला प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाकर सिंधिया के आदेशों का पालन करना चाहिए, ताकि संभावित जनहानि को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0