समय पर मिली खाद, खिले किसानों के चेहरे; सहकारी समिति में उमड़ी भीड़
खागा-फतेहपुर (आरएनआई) नगर की सरसई सहकारी समिति में जैसे ही डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता की जानकारी मिली, किसान आधार कार्ड लेकर खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। किसानों में खाद की समय से आपूर्ति को लेकर इस बार खासा उत्साह देखा गया। किसान ओमनारायण, चन्द्रलाल, रामजस और रामपाल ने बताया कि इस बार खाद समय पर मिल रही है, जिससे खेती की तैयारियों में आसानी हो रही है। उन्होंने याद किया कि पिछली बार खाद की किल्लत के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था, यहां तक कि लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई थी। सहकारी समिति के सचिव बीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस बार किसानों को परेशानी से बचाने के लिए अग्रिम रूप से खाद रैक के पैसे जमा कर दिए गए हैं, जिससे वितरण में कोई बाधा न हो।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

