'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: हाथरस न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण

Jul 12, 2026 - 14:49
 0  81
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: हाथरस न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण

हाथरस(आरएनआई) माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, हाथरस में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तदोपरान्त नवनिर्मित जनपद न्यायालय मथुरा रोड, हाथरस में भी वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्वारा बरी का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी, हर्ष अग्रवाल, अपर जनपद न्यायाधीश, विजय कुमार विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधि0, निर्भय नारायण राय, अपर जनपद न्यायाधीश, महेन्द्र रावत, अपर जनपद न्यायाधीश, प्रशान्त कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरज मिश्रा, अपर सिविल जज, सी0डि0, दीपक नाथ सरस्वती, न्यायिक मजिस्ट्रेट, खुश्बू चन्द्रा, सिविल जज, जूनियर डिविजन, एफ0टी0सी0, अरजीत सिंह व रोबिन कुमार एवं जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के समय जानकारी देते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए वृक्षों का रहना बहुत ही आवश्यक है। वृक्ष कम होने की स्थिति में आॅक्सीजन की कमी होती है। वृक्षों की कमी से वातावरण में दूषित गैसों में बढ़ौतरी होती है। वायु प्रदूषण इसी के कारण होता है। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 01 पौधा अवश्यक लगायें और उसकी देखभाल भी करें। हमको अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होने कहा कि जैसे हमारी सोच होगी वातावरण वैसा ही होगा यदि हमारी सोच नैगेटिव हो तो परिणाम भी नकारात्मक होगें यदि हमारी सोच पाॅजीटिव है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होगें। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से कर्मचारीगण उपस्थित रहें।इसी अवसर पर बाह्य न्यायालय सादाबाद एवं सिकन्द्राराऊ में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.