नितिन अग्रवाल के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के आवास पर उनका पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रविवार को सिनेमा चौराहे पर तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया और प्रदर्शन कर रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेज दिया। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री नितिन अग्रवाल ने एक दिन पूर्व प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में "अस्तित्वहीन पार्टी" बताया था, जिसके विरोध में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए निकले थे। प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर पहले से तैनात पुलिस ने जुलूस रोक लिया, जिससे नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, हालांकि प्रशासन की सतर्कता से किसी बड़े टकराव की स्थिति नहीं बनी। पुलिस ने विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, शहर अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, गोपाल पांडे सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

