संविधान दिवस के अवसर पर उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Nov 26, 2025 - 21:55
Nov 26, 2025 - 22:07
 0  54
संविधान दिवस के अवसर पर उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

गुना (आरएनआई) संविधान दिवस के अवसर पर म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के निर्देशन में सर्वेश कुमार चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय जयस्तंभ चौराहा गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के माध्यम से सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा विद्यालय में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब में विद्यालय द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भी सहभागिता की एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0