संभागीय प्रभारी ने भाजपाजनों से संवाद किया, एसआईआर की बैठक ली

Dec 6, 2025 - 19:17
Dec 6, 2025 - 19:18
 0  243
संभागीय प्रभारी ने भाजपाजनों से संवाद किया, एसआईआर की बैठक ली

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे शनिवार को अल्प प्रवास पर गुना पहुंचे और प्रदेश व्यापी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।आज गुना में प्रदेश व्यापी मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR से संबंधित बैठक ली और उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है,मेरा समस्त जागरूक मतदाताओं से भी करबद्ध निवेदन है कि इस प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस लोकतांत्रिक व विधि सम्मत कार्य को सफल बनाएं। बैठक में प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्होंने स्थानीय अंबेडकर भवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की वे सांसद जनसंपर्क कार्यालय भी पहुंचे और पार्टी जनों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, विधायक  पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री गोपीलाल जाटव,पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सूर्यप्रकाश तिवारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता,आलोक विजयवर्गीय,महामंत्री संतोष धाकड़,रविन्द्र रघुवंशी टिल्लू,चंद्र प्रकाश (बंटी) अहीरवार,उपाध्यक्ष महेंद्र किरार,गिरिराज भार्गव,शिवपाल परमार,मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश राजपूत,गोमती ओझा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत,परेश भार्गव,रामकुमार शर्मा,नरेंद्र कुशवाह,शुभम् रघुवंशी नीरज निगम,सूर्यकांत जगताप,कवींद्र चौहान,रमेश मालवीय आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0