शहर से नाबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृता को गोवा से खोजा

किशोरी के अपहरण व उसके दुष्‍कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार। 

Jun 11, 2024 - 19:36
Jun 11, 2024 - 19:36
 0  1.8k
शहर से नाबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृता को गोवा से खोजा

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अपह्त एक नाबालिग बालिका को गोवा से खोज निकाल कर उसके अपहरण व दुष्‍कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

   प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 25 अप्रेल की रात से अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए कंही चले जाने की रिपोर्ट पीडिता के पिता द्वारा  27 अप्रेल को गुना कोतवाली में दर्ज कराई थी । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 409/24 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

   गुना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण की अपहृत नाबालिग बालिका की निरंतर तलाश की गई।

पुलिस ने कडी से कडी मिलाकर बालिका की निरंतर तलाश की गईं, जिसके परिणास्‍वरूप बालिका के गोवा में होने की जानकारी पुलिस को मिलने पर गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम गोवा के लिए रवाना हुई और जहां से 09 जून को प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर गुना लेकर आये ।

 पीडित बालिका द्वारा दस्‍तयाबी पर अपने कथनों में बताया कि ग्राम विनायकखेडी निवासी भजन सहरिया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और जिसने उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ कई बार जबरदस्‍ती गलत काम किया है, जिसके कथनों के आधार पर आरोपी भजन सहरिया के विरूद्ध प्रकरण में धारा 323, 506, 376(2)(एन) भादवि एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट इजाफा किया जाकर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा आज 11 जून को प्रकरण के आरोपी भजन पुत्र दीवान सहरिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम विनायकखेडी, थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया है ।

उपरोक्‍त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्‍तयाब कर उसके अपहरण व दुष्‍कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि राजीव गौड, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, महिला आरक्षक कल्पना शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0