वैश्य कैलेंडर 2025 का विमोचन समारोह संपन्न, ज़िला बैठक का हुआ आयोजन

Dec 15, 2024 - 14:55
Dec 15, 2024 - 14:55
 0  837
वैश्य कैलेंडर 2025 का विमोचन समारोह संपन्न, ज़िला बैठक का हुआ आयोजन

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2025 के बहुरंगीय कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष के निज निवास पर ज़िला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के जिले भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में वैश्य समाज बधुओं  के सुख दुःख की चिंता की जाएगी । 

सभी पदाधिकारियों को तहसील स्तर तक सदस्यता वृद्धि पर विशेष ज़ोर देने हेतु भी कहा गया। तत्पश्चात् सभी वैश्य घटक समाज अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैश्य कैलेण्डर 2025 का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बैठक में उपस्थित जनों द्वारा कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियो से इन्हें जल्द से जल्द सभी सदस्यों तक पहुचाने का आव्हान किया गया। अंत में आभार जिला महामंत्री विकास जैन ने माना।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0