विश्व शांति संदेश के साथ पावन भिक्खु महासंघ की धम्म चारिका का कछौना में भव्य स्वागत
कछौना/हरदोई (आरएनआई) करुणा-मैत्री व विश्व शांति का संदेश लेकर पावन भूमि सारनाथ से संकिसा 600 किलोमीटर तक धम्म चारिका (शांतियात्रा) पूज्य भिक्खु चंदिमा महाथेरो के नेतृत्व में अपने लगभग 100 सदस्य पावन भिक्खु महासंघ का रविवार (7 दिसम्बर) को हरदोई जनपद के कछौना कस्बे में भव्य स्वागत के साथ बहुजन बुद्ध विहार, कुकुही कछौना में उपासकों द्वारा भोजन दान व संघ दान किया गया।
बताते चलें कि श्रामणेर प्रशिक्षण केंद्र, सारनाथ, वाराणसी के अध्यक्ष पूज्य भंते चंदिमा थेरो जी के मार्गदर्शन में लगभग 100 भिक्खुगणों की धम्म चारिका यात्रा (शांति यात्रा) दिनांक 20 नवंबर 2025 को सारनाथ से प्रारंभ होकर जनपद जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई के विभिन्न बौद्धिष्ठ केंद्रों (बुद्ध विहार) से प्रारंभ होकर दिनांक 14 दिसंबर 2025 को संकिसा (फर्रुखाबाद) में समाप्त होगी। उक्त यात्रा का पड़ाव दिनांक 7 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 3:30 बजे तक बहुजन बुद्ध विहार बालामऊ में आयोजित किया गया जिसमें 100 बौद्ध भिक्खुओं के साथ लगभग 250 से अधिक धम्म उपासक-उपसिकाओं ने चारिका दल का कछौना चौराहे पर स्वागत किया तथा चौराहे से बुद्ध विहार तक चारिका के साथ पैदल मार्च किया। बुद्ध विहार में सभी भिक्खुओं के साथ उपासक एवं उपासिकाओं को भोजन ग्रहण कराया गया तत्पश्चात भिक्खुओं द्वारा उपस्थित समाज को धम्म देसना देकर लाभान्वित किया गया। धम्म देसना में बताया गया कि धार्मिक एकता मजबूत करके पिछड़ा, दलित, असहाय को मुख्य धारा में जोड़ना है जिससे देश में समता स्थापित की जा सके। मैत्रीय, बंधुत्व की भावना बढ़ाई जाये। जिस देश की धार्मिक जड़ें मजबूत होगीं तो सामाजिक जड़ें मजबूत होंगी।
इस अवसर पर परम पूज्य भिक्खु करुणानन्द जी(बहुजन बौद्ध विहार), परम पूज्य भिक्खु चंदिमा जी, पूज्य भंते बुद्ध रतन जी आयोजक भारतीय बौद्ध विहार एशोसिएशन कुकुही, कछौना, उपासक- उपासिकायें जिसमें बलराम मौर्य, गया प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक, जेपी बौद्ध, रघुनाथ मौर्य, अवधेश गौतम, रंजीत राव, अमित गौतम, मेवालाल गौतम, बुद्धप्रिय, अनूप शाहजहांपुर, राकेश बौद्ध, अमृतलाल गौतम, लेखराम भारती, सुशील विद्यार्थी, विनय गौतम, इंजीनियर महेन्द्र, हेमन्त गौतम शिक्षक समेत सैकड़ों उपासक- उपसिकाएँ उपस्थित रहे। धम्म चारीका में उपस्थित पत्रकार बंधुओं, कैमरामैन तथा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया। शांति से कार्यक्रम संपन्न होने के लिए सभी का साधुवाद किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



