'मां के नाम एक पेड़' सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह

श्रीकांत मिश्रा

Jul 12, 2026 - 17:01
 0  351
'मां के नाम एक पेड़' सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह

लखनऊ (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद केआवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने रविवार को बरेली जोन कार्यालय में पौधारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की। 

इस दरान डॉ. सिंह ने कहा कि आज के युग में जहां पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं, वहीं मातृ-सम्मान की भावना को जोड़कर यह अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है।

मां धरती की तरह जीवनदायिनी होती है। जिस तरह मां हमें पालती-पोसती है, उसी तरह पेड़ भी हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और पर्यावरण संरक्षण प्रदान करते हैं। इसलिए मां के नाम पर पेड़ लगाना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। 

अभियान के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और दूसरा हरित क्रांति को बढ़ावा देना। हर साल करोड़ों पेड़ कट रहे हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। यदि हर भारतीय अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए तो देश में लाखों नए पेड़ जुड़ सकते हैं। 

यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और सामुदायिक स्तर पर चलाया जाएगा। लोग पेड़ लगाने के बाद उसके नाम पर मेरी मां के नाम की छोटी पट्टिका लगाएंगे। इससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और व्यक्ति उस पेड़ की देखभाल भी करेगा। जो मां इस दुनिया में नहीं हैं उनके नाम पर भी पेड़ लगाए जा सकते हैं। इससे उनकी स्मृति को हमेशा हरा-भरा रखा जा सकता है।

इस अवसर पर उप आवास आयुक्त बरेली जोन मांगेराम चौहान, अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा, अरविंद कुमार, एसपी सिंह, राजेंद्र सिंह सहित समस्त सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

एक पेड़ मां के नाम... अभियान के उद्देश्य --

- माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना

- पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाना

- ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण पर नियंत्रण

- स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में जनजागरूकता

- मां-बेटे के रिश्ते को प्रकृति से जोड़ना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.