विधायक प्रियंका पैंची का मधुसूदनगढ़ दौरा सम्पन्न, वन-टू-वन संवाद व ‘पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

Jul 17, 2025 - 19:07
Jul 17, 2025 - 19:07
 0  81
विधायक प्रियंका पैंची का मधुसूदनगढ़ दौरा सम्पन्न, वन-टू-वन संवाद व ‘पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

गुना (आरएनआई) आज चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची का मण्डल मधुसूदनगढ़ का दौरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वप्रथम विधायक प्रियंका पेची की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक हुई। जिसमें नगर सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण सम्बन्धी विषयों पर चर्चा हुई। तदोपरांत मण्डल मधुसूदनगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, एवं डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर फूल माला सहित पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।जिसमें प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नगर एवं ग्रामीणक्षेत्र के लोग सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जिसमें माननीय विधायक जी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को जाना। तदोपरांत समस्या से संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को त्वरित निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए। जिसमें विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में एक "पेड़ मां के नाम" अंतर्गत मधुसूदनगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया गया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0