भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने दी कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की मिसाल

Jul 30, 2025 - 13:10
Jul 30, 2025 - 13:39
 0  4.3k
भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने दी कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की मिसाल

भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक चौंकाने वाला उदाहरण साझा किया। उन्होंने राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्री जयवर्धन सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए भाजपा विधायकों को बताया कि सरकारी योजनाओं का श्रेय जनता के बीच कैसे प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में गुना जिले के धरनावदा गांव में हुई दुखद घटना का उल्लेख किया, जिसमें गाय को बचाने कुएं में उतरे 5 ग्रामीणों की जहरीली गैस से मौत हो गई थी। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह स्वयं इन पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री निवास लेकर आए, तब प्रभावित परिवारों को यह भरोसा हुआ कि उन्हें मिला मुआवजा जयवर्धन सिंह के गंभीर प्रयासों और संजीदगी का परिणाम है।

इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा नेताओं को यह सीख देने का प्रयास किया गया कि सिर्फ निर्णय लेना पर्याप्त नहीं होता, जनसंपर्क और संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक होती है।

वहीं कांग्रेस खेमे का कहना है कि यह श्रेय लेने की बात नहीं, बल्कि जनता के दुख-सुख में खड़े रहने की बात है।

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह अपने क्षेत्र के हर नागरिक के साथ हर संकट और हर खुशी में बराबरी से खड़े दिखाई देते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0