लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार

कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर दो राज्यों में टिकटों का बंटवारा कर दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए रवींद्र वसंतराव चव्हाण को टिकट दिया है। मेघालय की विधानसभा उपचुनाव में जाने वाली गांबेगरे सीट से जिंगजांग एम मारक को उम्मीदवार बनाया है। 

Oct 17, 2024 - 15:00
 0  1.1k
लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार

मुंबई (आरएनआई) देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें एक सीट नांदेड़ की है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है।इस सीट पर उनके बेटे को ही टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस विधायक सलेंग ए संगमा के सांसद बनने के कारण मेघालय की गांबेगरे सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया है। इसके साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.