मुस्लिम संगठनों की 24 जुलाई को दिल्ली में बैठक, चुनाव बहिष्कार और असहयोग समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन
देशभर के विभिन्न मुस्लिम संगठनों और जनप्रतिनिधियों की 24 जुलाई को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अहम बैठक आयोजित होगी। पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब के नेतृत्व वाले इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) के बैनर तले होने वाली इस बैठक में चुनाव बहिष्कार, सरकार से असहयोग और मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, बैठक में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), मॉब लिंचिंग, चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
बैठक में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सांसद मोहिबुल्ला नदवी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अरशद मदनी और महमूद मदनी सहित मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमाअत-ए-अहले हदीस, जमाअत-ए-इस्लामी समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के मुताबिक बैठक के अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण चर्चा गैर तआवुन तहरीक (असहयोग आंदोलन) को लेकर होगी। प्रतिनिधि इस पर विचार करेंगे कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव बहिष्कार या सरकार से असहयोग जैसे कदमों की आवश्यकता है या नहीं। साथ ही समुदाय से जुड़े अन्य सामाजिक, कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



