लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता समाप्‍त होते ही हुयी जनसुनवाई की शुरूआत, जनसुनवाई में आये लगभग 223 आवेदन 

Jun 11, 2024 - 19:41
Jun 11, 2024 - 19:42
 0  1.5k
लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता समाप्‍त होते ही हुयी जनसुनवाई की शुरूआत, जनसुनवाई में आये लगभग 223 आवेदन 

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आदर्श आचार संहिता समाप्‍त होते ही जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 11 जून से जनसुनवाई प्रारंभ कर दी गयी है। जिसके तहत आज जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आवेदकों से व्‍यक्तश: चर्चा कर उनकी समस्‍याएं जानी एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

आज जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान मुख्‍य रूप से राजस्‍व विभाग, पुलिस विभाग, जिला पंचायत/ जनपद पंचायत,  नगरपालिका एवं अन्‍य विभागों से संबंधित लगभग 223 आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 

आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन सहित समस्‍त जिलाधिकारी उपस्थित थे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0