राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला: 'क्या चुनाव आयोग इलेक्शन चोरी ब्रांच बन गया है?'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष समीक्षा (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे बीजेपी की 'इलेक्शन चोरी ब्रांच' करार दिया। राहुल का दावा है कि वोटर लिस्ट से जानबूझकर नाम हटाए जा रहे हैं।

Jul 17, 2025 - 14:01
 0  135
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला: 'क्या चुनाव आयोग इलेक्शन चोरी ब्रांच बन गया है?'

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में वोटरों की लिस्ट में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' यानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर वोटों की चोरी की जा रही है। राहुल ने पूछा है कि क्या चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी की ‘इलेक्शन चोरी ब्रांच’ बन चुका है? 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में ‘एसआईआर’ के नाम पर चुनाव आयोग वोट की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। काम सिर्फ चोरी, नाम एसआईआर और जो इसे उजागर करे, उस पर दर्ज हो रही है एफआईआर। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग ही रह गया है या भाजपा की 'इलेक्शन चोरी ब्रांच' बन चुका है?

चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर पहले ही सफाई दी थी। आयोग का कहना है कि बिहार में 22 साल बाद यह विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) हो रहा है, जिसका उद्देश्य फर्जी नामों, मृतकों और दोहराए गए मतदाताओं को हटाना है। साथ ही नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और कानूनी दायरे में हो रही है।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसआईआर की आड़ में करोड़ों भारतीय नागरिकों को सिर्फ नागरिकता दस्तावेजों के अभाव में वोटर लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर सुनवाई जारी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता लिस्ट की सफाई के इस बहुत जरूरी काम में नागरिकों की भागीदारी काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि आयोग हर योग्य नागरिक का नाम सूची में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी गैरकानूनी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.