राहुल की ना जात पता ना धर्म-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चांचौड़ा भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के समर्थन में मृगवास में ली सभा

Oct 29, 2023 - 17:51
Oct 29, 2023 - 17:54
 0  4.3k
राहुल की ना जात पता ना धर्म-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चांचौड़ा भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के समर्थन में मृगवास में ली सभा

गुना-चांचौड़ा, (आरएनआई) भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीना पैंची के समर्थन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मृगवास में विशाल आमसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री मीना एवं अन्य भाजपा नेताओं ने श्री पटेल का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर यह कहते हुए हमला बोला है कि उनकी ना तो जात का पता है और ना ही धर्म का पता है। चुनाव आते हैं, तो वे कभी तिलक लगा लेते हैं, तो कभी जनेऊ पहन लेते हैं। वे आज अपरांह में जिले को चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के मृगवास में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीना के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, चांचौड़ा चुनाव प्रभारी गोविंद राठी, संयोजक प्रदीप नाटानी सहित अनेक भाजपाजन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0