राजकीय बीज भंडार शाहाबाद पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला, किसान परेशान

Oct 28, 2025 - 12:28
Oct 28, 2025 - 12:28
 0  918
राजकीय बीज भंडार शाहाबाद पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला, किसान परेशान

शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) शाहाबाद स्थित राजकीय बीज भंडार पर मंगलवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह से ही सैकड़ों किसान बीज प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे रहे, लेकिन मशीन न चलने का बहाना बनाकर उन्हें घंटों तक इंतजार कराया गया।

खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिला किसान भी लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन देर शाम तक बीज वितरण सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हो सका। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के कर्मचारी खुद दलाली में लिप्त हैं और केवल उन्हीं किसानों को टोकन दिए जा रहे हैं जो “संपर्क” में हैं।

किसानों ने बताया कि केवल 50 टोकन ही बांटे गए, जबकि सैकड़ों किसान पूरे दिन लाइन में खड़े रहकर भी बीज नहीं ले पाए।

इस बीच, क्षेत्र के खेतों में पराली जलने की घटनाएं भी जारी हैं। किसानों का कहना है कि कृषि कर्मियों को पराली जलाने पर रोक के लिए खेतों में रहना चाहिए, मगर वे बीज भंडार पर दलाली के काम में जुटे हैं।

किसानों ने गोदाम प्रभारी प्रशांत यादव, अंकित व अन्य कर्मचारियों पर बीज वितरण में हीलाहवाली और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि “योगी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, लेकिन कृषि विभाग के कुछ कर्मचारी सरकारी मंशा पर पानी फेर रहे हैं।”

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि बीज वितरण में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो वे सामूहिक रूप से धरना देंगे और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)