मुंगावली में श्री पार्थिवेश्वर शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन प्रारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
मुंगावली (आरएनआई) नगर के प्राचीन श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर स्थित मीठी झिरिया देवी मंदिर के पीछे श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री पार्थिवेश्वर शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत शुक्रवार,18 जुलाई 2025 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और श्रद्धा-भक्ति के साथ कलशों को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है, जिसमें नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के तहत प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक श्री पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य किया जाएगा तथा दोपहर 3 बजे से रुद्राभिषेक की दिव्य संगीतमय संध्या आयोजित की जाएगी आयोजन का समापन गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को श्रावण वदी 30 को भव्य विसर्जन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

