मुंगावली: जलमग्न हुई कॉलोनीया सड़कें, सीजन में पहली बार तेज बारिश के साथ नाले भी उफान पर
मुंगावली (आरएनआई) बुधवार रात से तेज बारिश हुई इससे कई जगह सड़कें गलियों में पानी भर गया तो वहीं कुछ घरों में पानी घुस गया सीजन में यह सबसे तेज बारिश हुई है बता दें कि 12 घंटे से अधिक बारिश में इतना तेज पानी गिरा है कि कई स्थानों पर डेम फुल हो गए वहीं कुछ नाले उफान पर भी आ जाने की वजह से कुछ रास्ते कई घंटों से बंद हे निचले स्थान के रपटों पर पानी आने की वजह से कुछ रास्ते काफी देर तक बंद रहे , तो बता दे कि शहर में आने जाने वाले रास्ते अधिकतर नदी नालों के जल भराव के कारण रस्ते बंद हो गए हैं मौके पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
शहर के अधिकतर निचली कालोनियों में भरा पानी
स्मार्ट सिटी मुंगावली में निचली कालोनियों में लगातार बारिश होने के करने घरों में पानी घुस गया है जिसके कारण लोगो का घरों में रखा सामान खराब हो गया है लोग घरों में पानी भरने के काटना ऊंचे स्थान पर खड़े होकर पानी से अपनी जान बचा रहे हैं निचली बस्तियों में कुछ घर कच्चे होने के कारण पानी भरने से उनके गिरने का डर रहता है साथ ही बस्तियों के लोगों का सामान भी भीग गया है इस बार भी सीजन की सबसे तेज बारिश से यही हालात हुए लगभग एक दर्जन के करीब घरों में पानी भर गया जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
देवी की मंदिर जाने वाली गली मैं पानी पानी
देवी जी के मंदिर रामलीला मंच के पास से जाने वाली गली मैं आसपास की निचली बस्तियों में बारिश के मौसम में पानी भर गया तो वही आदर्श कालोनी मैं भी पानी भर गया है कालोनी मेंरखे चार पहिया वाहन डूब रहे हैं पास से ही जो नाला निकला हुआ है साफ सफाई ना होने के कारण भर जाता हैं।
स्मार्ट सिटी की भी खुली पोल
जिले की एक तहसील मुंगावली को मुख्यमंत्री के द्वारा स्मार्ट सिटी बनाए जाने की बात 2018 में उपचुनाव के दौरान की गई थी। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में बारिश होने पर हालात दिखाई दे जाते हैं के क्या होती है स्मार्ट सिटी क्योंकि यह बारिश में जहां-जहां स्मार्ट सिटी के तहत काम हुआ है वहां पर पहली बारिश में स्मार्ट सिटी की पोल खुल जाती है क्योंकि सड़क ऊंची नालियां नीची होने के कारण पानी उनमें लबालब भर जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



