महिला की मौत के बाद कलेक्टर सक्रिय, नानाखेड़ी व राधौगढ़ खाद केंद्रों का निरीक्षण—वितरण व्यवस्था में बड़े बदलाव
गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने शुक्रवार को नानाखेड़ी तथा राधौगढ़ स्थित खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों पर किसानों से संवाद कर खाद वितरण व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा मशीन संचालन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने दोनों केंद्रों पर एक-एक कर सभी काउंटरों का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक काउंटर पर दो मशीनें संचालित हों और किसानों को उनकी भूमि के अनुसार 10 कट्टे तक दिए जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लाइनें व्यवस्थित रहें और नौजवान अपने साथ ऐसे बुजुर्ग या बीमार परिजनों को न लाएँ, जिससे अनावश्यक उनको असुविधा न हो। इसके साथ ही रात के समय खाद के लिए कोई व्यक्ति ना लाइन में लगेगा ना उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बताया किसानों की सुविधा के लिए खाद वितरण के समय में बदलाव किया गया है।अब तक सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाला वितरण अब 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही शनिवार को भी काउंटर खुले रहेंगे कोई छुट्टी नहीं होगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एनएफएल के साथ चर्चा के बाद खाद उपलब्धता में वृद्धि सुनिश्चित की गई है। “पहले हमें प्रतिदिन 25–30 ट्रक खाद प्राप्त हो रहे थे, लेकिन आज से ही 50 ट्रक उपलब्ध कराए जा रहे हैं,” उन्होंने कहा। सुधरी व्यवस्थाओं को लेकर नानाखेड़ी और राधौगढ़ दोनों ही केंद्रों पर मौजूद किसानों ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



